भारत में शिक्षकों का…

माँ-बाप से भी ऊँचा मान होता है|
भारत में शिक्षकों का सम्मान होता है|
प्यार से डाँट से या कभी इनकार से,
शिष्यों के लिए शिक्षक वरदान होता है|
मिट्टी को हीरा सा कोहिनूर बनाना,
नींव के ईंटों में योगदान होता है|
ज्ञान का भण्डार इनके चरणों में यारों,
रोम-रोम इनसे प्रकाश-मान होता है|
जीवन अंश ‘मानस’ चरणों में है अर्पण,
आँख खोल देता, कृपानिधान होता है|
भारत में शिक्षकों का……….||

1 comment: