हम सब तारे हैं…


टिम-टिम करते आसमान के हम सब तारे हैं,
मुट्ठी में हैं बंद ख्वाब अनगिनत हमारे हैं| 
आशाओं का बीज लिये फिरते रहते हैं, 
इसीलिये Mummy-Daddy के सबसे प्यारे हैं||

अब तो रहने दो...


हमारे दो के सहारे दो,
उन दो के हमारे दो|
फिर उनके भी सपने दो,
सपने ऐसे बढ़ने दो|
बाते सबको कहने दो,
दो.दो.दो.. कहने दो|
7 अरब हो गए भैया,
अब तो बस रहने दो!!

भारत में शिक्षकों का…

माँ-बाप से भी ऊँचा मान होता है|
भारत में शिक्षकों का सम्मान होता है|
प्यार से डाँट से या कभी इनकार से,
शिष्यों के लिए शिक्षक वरदान होता है|
मिट्टी को हीरा सा कोहिनूर बनाना,
नींव के ईंटों में योगदान होता है|
ज्ञान का भण्डार इनके चरणों में यारों,
रोम-रोम इनसे प्रकाश-मान होता है|
जीवन अंश ‘मानस’ चरणों में है अर्पण,
आँख खोल देता, कृपानिधान होता है|
भारत में शिक्षकों का……….||

देश के कर्णधार…

देश के कर्णधार ही हैं जबसे लंगूर हो गए,
आँख पे पट्टी रख गांधारी से मजबूर हो गए|
बह रही हैं स्वार्थ की नदियाँ यहाँ पे दोस्तों,
लोमड़ी की खातिर हम ही अंगूर हो गए||

मुहब्बत करने में…


मुहब्बत करने में जनाब दोष नहीं होता,

हर आशिक को तेरे अर्ज़ पर होश नहीं होता|

फिर भी लहरें टकराती हैं आकर किनारे से,

जानेमन! ‘मानस’ इससे बेहोश नहीं होता||



भ्रष्टाचारियों की शामत है…


‘अंग्रेज़ों’ के बाद अब ‘भ्रष्टाचारियों’ की होनी शामत है,
‘लोकपाल’ गर न पास हुआ तो होनी क़यामत है|
जन -जन की आवाज आज राष्ट्र हित में ही उठी है,
आवाज़ है बुलंद मेरी हिन्दुस्तान की निज़ामत है||


Cinema किसी के साथ...

Cinema किसी के साथ, Shopping किसी के साथ, Dinner किसी और के साथ जाती हैं,
खूबसूरती का ये रहस्य गहरा, न जाने क्यों सबसे छिपाती हैं|
Talent उनका घोर देखकर, ग़लतफहमी में हैं आशिक सारे,
अरे! इन्हीं Savings से ही तो Parlour में Make -Up करवाती हैं||


फैशन की सवारी है...


हिन्दुस्तान में चल रही फैशन की सवारी है,
कौन लड़का, कौन है लड़की confusion ये भारी है|

लड़के Pony -Tail , लड़कियाँ Bob -Cut रखेंगी बाल,
पसन्द भी इनकी जनाब, बहुत प्यारी है|

सर से लेकर पाँव तक, सब-कुछ matching का है,
आखिर, एक आदमी पर कितनी ज़िम्मेदारी है|

अभिनेत्रियों के वस्त्र का देखो गिर रहा है आकार,
महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में इनकी भी भागेदारी है
|

Perfume , Deo , Cream से ही चला लेते हैं काम,
‘हर रोज़ नहाना’, ये भी अज़ब बीमारी है|

आधुनिकता के बाज़ार में खोना मत ‘मानस’,
सब रंगीन है, Black & White टी.वी सी हालत हमारी है||

मत पूछो आज…(होली 2011)


मत पूछो आज मेरा क्या हाल था,

सर पीला, मुँह नीला और हाथ लाल था|

इस कदर पोता था यारों ने मुझे,

Make-Up भी मेरा गुरु बेमिसाल था||

Valentine’s Day पर Manas Khatri की कुछ हिदायत…

लड़कियों के लिए कुछ ख़ास पंक्तियाँ-

Valentine ‘s Day से पूर्व ही Choice Select  कर लीजिये,
Interview , Test , G .D. जो भी चाहे Conduct  कर लीजिये|
कहीं उनका Time उनसे Clash न हो जाये,
इसलिए पहले से ही Time -Table Set कर लीजिये||

अब लड़कों को कुछ हिदायत देना चाहूँगा-

कभी फुलकी खिलानी पड़ेगी, कभी Cinema दिखानी पड़ेगी,
Mobile में भी अक्सर Talk -Value डलवानी पड़ेगी|
प्यार करने से पूर्व अपना Budget तो देख लीजिये,
क्योंकि ज़रा सी चूक होगी तो पूरी मेहनत फिर से दोहरानी पड़ेगी||


“Engineer-आस्तु” (हास्य-गीत)

कुछ वर्षों पहले बड़ी ही शान के साथ कहा जाता था, की “सामने वाला मकान, Engineer साहब का है”| आज माँ-बाप पढाई के प्रति इतना अधिक सचेत हैं, की बच्चे का नामकरण संस्कार बाद में होता है, वो भविष्य में क्या बनेगा पहले ही तय हो जाता है| 
देश को लाखों की संख्या में Engineers की ज़रूरत है, इस बात को नकारा नहीं जा सकता| आज गली-गली खुलते कॉलेजों के बीच Engineering की पढ़ाई एक मज़ाक बन कर रह गई है| आप ने ‘तथास्तु’ सुना होगा, पर “Engineer-आस्तु”?..ये मेरा आशीर्वाद है, हर उस Student को जो दिल से Engineer बनना चाहता है| जो कोई भी Engineer वाली सोंच/प्रतिभा रखता हो वो इस क्षेत्र में खूब तरक्की प्राप्त करे, और हिन्दुस्तान का नाम रोशन करे| तो फिर “Engineer-आस्तु”-




Next Part: http://www.youtube.com/watch?v=t2v8jnL-KcY